टेलीग्राम हुआ और मजेदार! 9 धांसू फीचर्स ने मचा दी धूम

Telegram new features 2024 for groups: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो chances हैं कि आप टेलीग्राम इस्तेमाल करते होंगे। भारत में ही इसके 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। हाल ही में, टेलीग्राम ने खासकर ग्रुप कम्युनिकेशन को और मजेदार बनाने के लिए 9 नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। तो आइए झट से जानते हैं इन धमाकेदार फीचर्स के बारे में.

Telegram new features 2024 for groups

1. ग्रुप इमोजी पैक – अपने ग्रुप को दें यूनिक टच

आपको अपने ग्रुप की चैट को थोड़ा और मजेदार और खास बनाना है? तो अब हायर-लेवल ग्रुप्स के लिए कस्टम इमोजी पैक का फीचर आ गया है। इसमें आप पूरे ग्रुप के लिए एक खास इमोजी सेट चुन सकते हैं, जिससे आपकी चैट बाकी ग्रुप्स से अलग और ज्यादा मजेदार हो जाएगी।

2. ग्रुप स्टोरीज – अब ग्रुप में भी मचाए धमाल

पहले तो सिर्फ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ही स्टोरीज का मजा था, मगर अब टेलीग्राम ग्रुप एडमिन को भी स्टोरीज शेयर करने की सुविधा दे रहा है। इससे ग्रुप मेंबरों के बीच और इंटरैक्टिव डिस्कशन होंगे और आप अपने ग्रुप को ज्यादा एंगेज्ड रख पाएंगे। किसी खास इवेंट की झलकियां शेयर करनी हों या कोई जरूरी जानकारी देनी हो, तो ये स्टोरीज काफी काम आएंगी।

3. वॉयस-टू-टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन – अब कोई भी मैसेज ना छूटे

कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी ग्रुप मेंबर का वॉयस मैसेज सुन नहीं पाए? हो सकता है आप इंटरनेट पर न हों या फिर किसी शोर वाली जगह पर हों। अब ये दिक्कत दूर हो गई है। बूस्टेड ग्रुप्स में वॉयस-टू-टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन का फीचर आ गया है। इससे आप सभी वॉयस और वीडियो मैसेज के लिए अनलिमिटेड ट्रांसक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं। अब कोई भी जानकारी मिस नहीं होगी!

यह भी पढ़ें  खुशखबरी! बड़े साइज के साथ आने वाली है Google Pixel Watch 3

4. बूस्टर के लिए स्पेशल परमिशन – एडमिन दें खास रोल

कुछ ग्रुप मेंबर्स दूसरों से ज्यादा एक्टिव रहते हैं और ग्रुप को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे मेंबर्स को स्पेशल रोल देने के लिए अब एडमिन को बूस्टर के लिए स्पेशल परमिशन देने की सुविधा मिल गई है। इससे ये खास मेम्बर कुछ रेस्ट्रिक्शन को बायपास कर सकते हैं, जैसे कि स्लो मोड को हटाना या ज्यादा मीडिया फाइल्स शेयर करना।

5. टेलीग्राम प्रीमियम – पाएं और भी ज्यादा फायदे

टेलीग्राम एक फ्री ऐप है, लेकिन अब इसमें प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का भी ऑप्शन आ गया है। प्रीमियम यूजर्स को कई खास फायदे मिलेंगे, जैसे कि बड़े साइज की फाइल्स भेजने की सुविधा, एड-फ्री एक्सपीरियंस और खास बूस्ट जिसे किसी भी ग्रुप या चैनल को दिया जा सकता है। प्रीमियम यूजर्स को उपहार देने पर भी उन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलता है।

ये तो बस कुछ ही फीचर्स हैं… और भी बहुत कुछ है

6. ग्रुप मेंबर लिस्ट में सर्च

अब आप ग्रुप मेंबर लिस्ट में किसी भी सदस्य का नाम या यूजरनेम सर्च करके उन्हें ढूंढ सकते हैं।

यह बड़े ग्रुप्स में ज़रूरी सदस्यों को ढूंढना आसान बनाता है।

7. ग्रुप एडमिन के लिए बेहतर टूल्स

एडमिन अब ग्रुप मेंबरशिप रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं और ग्रुप मेंबर को म्यूट या अनम्यूट कर सकते हैं।

8. ग्रुप मेंबरशिप के लिए रिक्वेस्ट

अब आप किसी ग्रुप में शामिल होने के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। एडमिन आपके रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें  सोनी प्लेस्टेशन में 900 कर्मचारियों की छंटनी, लंदन स्टूडियो बंद!

9. पब्लिक ग्रुप के लिए नए लिंक

अब आप पब्लिक ग्रुप के लिए छोटे और याद रखने में आसान लिंक बना सकते हैं। ये लिंक ग्रुप को सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर प्रचारित करना आसान बनाते हैं।

ये अपडेट टेलीग्राम को ग्रुप कम्युनिकेशन के लिए और भी बेहतर बनाता है।

Leave a Comment